Breaking NewsFestivalNews

रानी नगरपालिका परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन

रानी नगरपालिका में वीर हनुमान सेवा मंडल रानी द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ


भरत जीनगर
रिपोर्टर

भरत जीनगर,  संवाददाता - रानी स्टेशन

callwebsite

रानी, संवाददाता भरत जीनगर।  वीर हनुमान सेवा मंडल, रानी द्वारा आज नगरपालिका परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में नगर के गणमान्य व्यक्तियों सहित नगरपालिका अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पाठ का आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और बजरंगबली की भक्ति में डूबकर धार्मिक आनंद लिया। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था, और पूरे वातावरण में भक्तिरस की धारा प्रवाहित हो रही थी।

इस अवसर पर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू, थाना अधिकारी पन्नालाल प्रजापत, नगरपालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, रानी भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी, पार्षद ललित सोनी, महेश कुमार, नर्भदा कंवर, सीता बंजारा, इंदरसिंह राजपुरोहित, ठेकेदार श्रवण सिंह, सुभाष बैरवा, नगरपालिका स्टाफ के बाबूलाल कुमावत, गोपालसिंह, सुनील खीचड़, देवीसिंह राठौड़, कांतिलाल, धीरेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह, परसराम मेहरा, दिलु राजा, मनोज व्यास, घीसुलाल मीणा, पालिका परिसर के सफाई कर्मचारी सुरेश आदिवाल, नारायणलाल सहित अनेक कर्मचारी, ठेकेदार और नगरवासी मौजूद रहे।

सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धा भाव से सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया और बजरंगबली से नगर के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। इस आयोजन ने नगरवासियों में धार्मिक उत्साह और सामूहिकता की भावना को और अधिक मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button