राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में नई नियुक्तियाँ, प्रताप लाल तेली बने विधि सलाहकार और प्रभुलाल लौहार जिला उपाध्यक्ष

Prabhu Lal Lohar
राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ भीलवाड़ा की जिला इकाई में महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं। संघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धर्मीचंद व्यास की सहमति से जिलाध्यक्ष नानूराम तेली ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो प्रमुख पदों पर मनोनयन घोषित किए।

जिलाध्यक्ष नानूराम तेली ने प्रताप लाल तेली को विधि सलाहकार और प्रभुलाल लौहार को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह मनोनयन इनकी गौसेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए किया गया है। दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल मनोनयन तिथि से आगामी एक वर्ष के लिए रहेगा, जिसे कार्य निष्पादन संतोषजनक पाए जाने पर बढ़ाया भी जा सकेगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। भीलवाड़ा जिले में गौ-संरक्षण, संवर्धन तथा सेवा संबंधी गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई है।










