News

राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महामंत्री पौराणिक ने राणकपुर तीर्थ व नाडोल आशापुरा के किए दर्शन 

सादड़ी 10जनवरी। राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महामंत्री विजय राव पौराणिक ने आज राणकपुर तीर्थ तथा नाडोल आशापुरा के दर्शन कर मंदिर के शिल्प वैभव को निहारा।

सेवा भारती के जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महामंत्री विजय राव पौराणिक सड़क मार्ग से जोधपुर से सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष मनोहर सिंह व संगठन मंत्री बाबूलाल के साथ आज सायं 4 बजे नाडोल पहुंचे जहां सेवा भारती के खंड संयोजक जोर सिंह चौहान, सह शिक्षा आयाम प्रमुख राजेन्द्र वैष्णव, आशापुरा मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक लाल सिंह, सह व्यवस्थापक योगेन्द्र सिंह, भोपाल सिंह राजपुरोहित, भूराराम चौधरी, लुंबाराम प्रजापत, सोहनलाल मीणा ने स्वागत किया तथा मंदिर के इतिहास की जानकारी दी तत्पश्चात पौराणिक ने मंदिर दर्शन का लाभ लिया। ट्रस्ट की ओर से पौराणिक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

तत्पश्चात पौराणिक सडक मार्ग से राणकपुर पहुंचे जहां सेवा भारती के प्रांत मंत्री चंपत मिस्त्री, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मोहनलाल, कालूराम गोयल, राणकपुर तीर्थ प्रबंधक जसराज गेहलोत ने स्वागत किया तथा राणकपुर तीर्थ के इतिहास की जानकारी दी। तत्पश्चात राणकपुर के मुख्य मंदिर का दर्शन लाभ लेकर स्थापत्य शिल्प वैभव को निहारा तथा सराहा।

पौराणिक ने सूर्य मंदिर के भी दर्शन किए। तत्पश्चात सादड़ी पहुंच कर जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार के घर सेवा भारती के कार्यकर्ताओं से सेवा भारती के कार्य की जानकारी ली तथा दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, जिला संयोजक महिला आयाम निकिता रावल, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button