Education & Career

रूपाराम ने 12वीं विज्ञान वर्ग (बायो) में 89% अंक प्राप्त कर बढ़ाया गांव का नाम, देवासी समाज ने किया सम्मानित

डीके देवासी
रिपोर्टर

डीके देवासी, रिपोर्टर - कोठार 

emailwebsitecall

रेलिया भागल, रामपुरा: गांव के होनहार छात्र रूपाराम पुत्र स्वर्गीय नवारामजी कलोतरा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा (विज्ञान बायो वर्ग) में 89% अंक प्राप्त कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी जा रही है।

रूपाराम ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। पिता के निधन के बाद भी उन्होंने अपने आत्मबल, अनुशासन और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

उनकी इस सफलता पर माताजी और परिवारजनों ने हर्ष जताया और खुशी जाहिर की। ग्राम पंचायत रामपुरा के सरपंच कैलाश कुमार गरासिया एवं डी.के. देवासी (कोठार) ने भी रूपाराम को शुभकामनाएं दीं और भविष्य के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Image 2025 05 23 at 1.15.25 PM 1

रेलिया भागल में देवासी समाज व उनके परिवारजनों द्वारा रूपाराम का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत और सम्मान किया गया। गांववासियों ने इस सफलता को पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

रूपाराम की यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणादायक है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयासरत हैं। रूपाराम ने यह सिद्ध किया कि कठिनाइयों के बीच भी दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर सफलता जरूर मिलती है।

समाज व क्षेत्रवासियों को उनसे भविष्य में और भी उपलब्धियों की उम्मीद है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button