Education & CareerLifestyle & HealthNews

रोटरी ई क्लब पुणे द्वारा प्रोजेक्ट ग्रीन पीरियड्स के तहत देमबोराउमावि व राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सादड़ी की 185बालिकाओं को ईको फ्रेंडली सेनेटरी नेपकिन किट वितरित

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सादड़ी 18दिसंबर। स्थानीय देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी व राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बारली सादड़ी में कक्षा 6से 12की 185बालिकाओं को अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली व रोटेरियन प्रकाश सुथार के सानिध्य में प्रोजेक्ट ग्रीन पीरियड्स के तहत इको फ्रेंडली सेनेटरी नेपकिन किट का वितरण किया।

देवीचंद मयाचंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी के संस्था प्रधान मीठालाल बोराणा ने ने बताया कि इस अवसर पर उप प्राचार्य नरेंद्र राठौड़,जीव विज्ञान व्याख्याता मोहनलाल जाट ने यूज एंड थ्रो वाले सेनेटरी नेपकिन के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले खतरे से आगाह किया व ईको फ्रेंडली प्रोजेक्ट ग्रीन पीरियड्स की प्रासंगिकता बताई।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 4.36.20 PM 1

व्याख्याता कानाराम सोलंकी व हेमंत गर्ग ने रोटरी ई क्लब पुणे के इस प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी द। तत्पश्चात श्रीमती कमलेश रिंडर, कमला मेघवाल, खुशवंती टेलर,सुमन न्यौल व गायत्रीदेवी शर्मा ने सेनेटरी नेपकिन किट के उपयोग की जानकारी देकर सेनेटरी नेपकिन किट वितरित किए।

इस अवसर पर शिवपाल सिंह,राजू,मंगल सिंह भाटी,नवदीपकुमार जाटव, महेंद्र सिंह, राजेंद्रकुमार यादव समेत समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बारली सादड़ी में भी अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली व संस्था प्रधान मीठालाल के सानिध्य में प्रभारी सुमन सोनी द्वारा सेनेटरी नेपकिन किट का वितरण किया गया।इस अवसर पर समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 4.36.21 PM

उल्लेखनीय है कि रोटरी ई क्लब पुणे द्वारा अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली की पहल पर नगर के समस्त सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6-12 में व राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत 1100 बालिकाओं को प्रोजेक्ट ग्रीन पीरियड्स के तहत ईको फ्रेंडली सेनेटरी नेपकिन किट उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button