State News

लालू प्रसाद, मेरे बड़े भाई जैसा, वर्षों पुराना रहा है रिश्ता – पशुपति पारस

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के रालोजपा सुप्रीमो पशुपति पारस के चूड़ा दही भोज में पहुंचते ही राजनीतिक हलचल तेज, महागठबंधन का एक मजबूत हिस्सा होगा रालोजपा, लालू ने दिया संकेत

  • पटना।


ANA/Arvind Verma


रालोजपा की चूड़ा दही भोज ने बिहार की राजनीति में भूचाल का दिया।


रालोजपा सुप्रीमो पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के घर राजद सुप्रीमो लालू यादव पहुंचकर पूरे देश को एक नया संदेश दे दिया। अब, रालोजपा महागठबंधन का एक मजबूत हिस्सा होगा। जैसा कि लालू प्रसाद ने मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा। पटना के कौटिल्य नगर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित चूड़ा दही भोज में रालोजपा सुप्रीमो पशुपति पारस ने राज्यपाल, लालू प्रसाद सहित कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया था।

WhatsApp Image 2025 01 15 at 6.49.19 PM

सैकड़ों लोग आए भी। लालू यादव के पहुंचते ही लालू यादव जिंदाबाद, अब्दुल बारी सिद्दीकी जिंदाबाद, पशुपति पारस जिंदाबाद, सूरजभान सिंह जिंदाबाद के गगन भेदी नारे से इलाका गूंज उठा। सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज (पूर्व सांसद) और युवा नेता यशराज पासवान ने किया। मकर संक्रान्ति भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अटूट आस्था का पर्व है इसलिए तमाम आगंतुकों ने बिना भेदभाव के पधार कर एक दूसरे को ऊर्जा, उमंग और उन्नति हेतु मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी।

पशुपति पारस ने मीडिया से कहा लालू प्रसाद मेरे बड़े भाई जैसे हैं। उनके साथ बड़े भाई और छोटे भाई जैसा वर्षों पुराना पारिवारिक रिश्ता है। इसलिए मैंने लालू जी के पांव छू कर आशीर्वाद लिया। इस प्रकार एनडीए का एक धड़ा धराशाही हो गया बिहार में, जिसका अच्छा प्रभाव आने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में देखने को मिलेगा। लोजपा की स्थापना दिवंगत राम विलास पासवान ने जरुर किया था मगर बिहार में पार्टी की पूरी कमान और संगठन का संचालन खुद पारस जी ही किया करते थे।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

तभी तो अपने जीवन काल में ही राम विलास पासवान ने अपने अनुज पशुपति पारस को अपना असली उत्तराधिकारी घोषित करते हुए हाजीपुर से चुनाव लड़ाया और पारस ने जीत हासिल किया। पूरे बिहार में पारस की लोकप्रियता पासवान समाज के साथ साथ राम विलास पासवान के सभी अनुयाइयों के बीच बरकरार है। पशुपति पारस के चूड़ा भोज में शिरकत करने वालों में प्रमुख थे लालू प्रसाद यादव, तेज़प्रताप यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व राज्य सभा सांसद अशफाक करीम, पूर्व राज्य सभा सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद महबूब अली केसर, पूर्व सांसद सूरज भान सिंह, पूर्व सांसद चंदन सिंह, पूर्व मंत्री रेणु सिंह कुशवाहा तथा विजय सिंह आदि।

चूड़ा दही भोज में रालोजपा और दलित सेना के सैकड़ों केंद्रीय तथा प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button