ReligiousNational News

वासा गांव में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सुदामा चरित्र सुनकर भावुक हुए श्रोता

रुक्मणि कृष्ण फूलो संग होली एवं सुदामा की मनमोहक झांकियो का किया चित्रण

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • सरूपगंज, सिरोही
    माधुराम प्रजापत की रिपोर्ट

सरूपगंज। समीपवर्ती वासा गांव में गायत्री महिला भजन मंडल वासा मुंबई द्वारा आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन रविवार को श्रीमद् भागवत का रसपान करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

IMG 20241110 WA0026

कथा वाचक अनिल कृष्ण शास्त्री महाराज ने भागवत कथा के अंतिम दिन कई प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। इसमें ऊषा चरित्र, नृग चरित्र, वासुदेव नारद संवाद, सुदामा प्रसंग, परीक्षित मोक्ष की कथा का बड़े ही रोचक अंदाज में वर्णन किया। कथा के दौरान शास्त्री जी ने श्रोताओं को भागवत को अपने जीवन में उतारने की अपील की। साथ ही सुदामा चरित्र के माध्यम से श्रोताओं को श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की मिसाल पेश की।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

समाज को समानता का संदेश दिया। इस कड़ी में महाराज ने बताया श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है, वहीं इस कथा को कराने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। अंतिम दिन सुखदेव द्वारा राजा परीक्षित को सुनाई गई श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णता प्रदान करते हुए विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने सात दिन की कथा का सारांश बताते हुए कहा कि जीवन कई योनियों के बाद मिलता है और इसे कैसे जीना चाहिए के बारे में भी उपस्थित भक्तों को समझाया।

IMG 20241110 WA0024

सुदामा चरित्र को विस्तार से सुनाते हुए श्रीकृष्ण सुदामा की निश्छल मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे बिना याचना के कृष्ण ने गरीब सुदामा की स्थिति को सुधारा। आचार्य ने गो सेवा कार्य करने पर जोर दिया। रुक्मणि कृष्ण फूलो संग होली एवं सुदामा की मनमोहक झांकियो का चित्रण किया गया जिसे देखकर हर कोई भाव विभोर हो उठा। अंत में कृष्ण के दिव्य लोक पहुंचने का वर्णन किया। महाआरती के बाद भोग वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर से 10 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गायत्री महिला भजन मंडल वासा मुंबई की ओर से किया गया। इस पवित्र अवसर को सफल बनाने में गोरवाल ब्राह्मण समाज ने अहम भूमिका निभाई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button