विधानसभा कमेटी मेंबर गुरविंदर सिंह गोल्डी ने कहा आम आदमी पार्टी को अलविदा, कांग्रेस मैं हुए शामिल

गौरव शर्मा चंडीगढ़:
पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधानसभा कमेटी मेंबर और जाने-माने समाजसेवी गुरविंदर सिंह गोल्डी नयागांव ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है ।
गोल्डी ने यह निर्णय आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाकारी गतिविधियों के कारण लिया। उन्होंने साफ कहा कि 2027 के चुनाव जीतने के के लिए पार्टी द्वारा अपनाई जा रही गलत दिशा और बयानबाजी उनके सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।
गोल्डी के पंजाब कांग्रेस में प्रवेश के दौरान पंजाब सोशल मीडिया चेयरमैन गुरतेज सिंह पन्नू, मालवा जोन पंजाब अध्यक्ष नोनू भट्टी खिजराबाद और अन्य बरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कांग्रेस परिवार में उनको अहम जिम्मेदारी सौंप गई।
गोल्डी का राजनीतिक सफर भी बेहद सक्रिय और संघर्षपूर्ण रहा है। वे पहले आम आदमी पार्टी पंजाब से नगर निगम के चुनाव लड़ चुके हैं और हल्का खरड़ आप कमेटी के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा की वे जनता की समस्याओं को सच्चे मन से उठाएंगे और कांग्रेस के साथ मिलकर पंजाब को नई दिशा देने का काम करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया की कांग्रेस का मंच उन्हें लोगों की सेवा करने और सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गोल्डी के आने को पार्टी के लिए एक मजबूत कदम बताते हुए कहा की उनकी ऊर्जा और अनुभव से संगठन को नया बल मिलेगा।










