विवेक पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन, महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

- राकेश चौहान, बाली
बाली। विवेक पब्लिक स्कूल में व्यवस्थापिका मंजू राव के सानिध्य में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
व्यवस्थापिका राव ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया गया है।

साथ ही राव ने बताया कि इस दिवस को विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित किया गया है। दिवस पर लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
इस मौके पर गायन, नृत्य, ध्यान, आत्मरक्षा, मेहंदी, चोटी बनाना, म्यूजिकल चेयर, भाषण महिला सशक्ति, खेलकूद, रैम्प वॉक, कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरित किए। चीप कॉर्डिनेटर मोहम्मद अयूब जई व निर्देशक देवी सिंह राव ने सभी महिलाओं को शुभंकामनाएं दी।
इस मौके पर डॉ टीना राव ने महिलाओं सशक्तिकरण के बारे में बताते हुए। उच्च स्तर पर रहने वाली महिलाओं की शक्ति का बखान किया। निदेशक राजेश राव ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अनिता पारीक ने किया।