Education & CareerNews
विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर रचा इतिहास, उत्कृष्ट परिणामों से बढ़ाया संस्थान का गौरव
"उत्कृष्टता - हमारी परंपरा" के ध्येय को किया साकार : व्यवस्थापिका मंजू राव


व्यवस्थापिका मंजू राव की प्रतिक्रिया
विद्यालय की व्यवस्थापिका श्रीमती मंजू राव ने परिणामों पर हर्ष जताते हुए कहा:
“मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। विवेक विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि लगन और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।”
विभिन्न वर्गों के परीक्षा परिणाम
कुल 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
1. विज्ञान वर्ग (Science Stream)
- कुल विद्यार्थी: 49
- 90%+ अंक प्राप्त करने वाले: 12
- 80%+ अंक प्राप्त करने वाले: 31
- सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
2. वाणिज्य वर्ग (Commerce Stream)
- कुल विद्यार्थी: 22
- 90%+ अंक प्राप्त करने वाले: 4
- 80%+ अंक प्राप्त करने वाले: 18
- सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
3. कला वर्ग (Arts Stream)
- कुल विद्यार्थी: 23
- 90%+ अंक प्राप्त करने वाले: 3
- 80%+ अंक प्राप्त करने वाले: 14
- सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
4. कृषि विज्ञान (Agriculture Stream)
सभी विद्यार्थी लगातार सातवें वर्ष भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विवेक विद्यालय का यह उपलब्धिपूर्ण परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है, बल्कि शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतीक है। यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी।












