वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में पूर्वी टुंडी पहुंचे नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह

- टुण्डी
इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय – संतोष
कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर इन दिनों वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान काफ़ी ज़ोर शोर से चलाया जा रहा है। आज़ दूसरे दिन अभियान में जनता का पूर्ण समर्थन मिला। साथ ही धनबाद कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भी आज़ के इस अभियान में शामिल होकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई किया।
अभियान के दौरान उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के हर प्रखंडों से हमें अपार सफलता मिला जिससे मैं दोबारा जिलाध्यक्ष बनने में कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता भाई समान है रात हो या दिन कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम मेरे द्वारा किया जायेगा एवं हर दुःख दर्द में हमेशा मददगार साबित हो दिखाने का काम करेंगे।

आगे उन्होंने भाजपा को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि इस बार केन्द्र की सरकार की वोट चोरी प्रथा नहीं चलने वाली एक एक कार्यकर्ता चुनाव में पैनी नजर रखने का काम करेगा और पूरी इमानदारी के साथ कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाने का काम करेगा। उन्होंने पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की काफी सराहना किया एवं पूर्वी टुंडी प्रखंड में कांग्रेस की पहचान बनाने एवं मुकाम हासिल करने पर भूरि भूरि प्रशंसा भी किया।
हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, प्रखंड महासचिव देवरंजन रजक, पूर्वी टुंडी मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू,मुलीराम दां, बबलू दां,चुरूरियां पंचायत अध्यक्ष चांद मुर्मू,रूपचांद हेंब्रम, परमेश्वर हांसदा, जनेश्वर बास्की, मोहनदास,बबरूवाहन दां, निर्मल रक्षित, शंभू आकाश दास, विकास दास,किसन दास समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।










