शाहपुरा न्यूजNewsराजस्थान

शाहपुरा के चाणक्य स्व. कैलाश काबरा की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटे गए फल व बिस्किट

मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite

शाहपुरा। शाहपुरा की राजनीति को दिशा देने वाले, मिलनसार स्वभाव के धनी व भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ रहे शाहपुरा के चाणक्य के नाम से जाने पहचाने स्वर्गीय कैलाश काबरा की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांचा बस्ती व गाडोलिया बस्ती में जाकर छोटे-छोटे बच्चों को बिस्किट व केले वितरित कर पुण्यतिथि मनाई गई।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने स्व. काबरा को शाहपुरा की राजनीति का चाणक्य बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में संगठन को मजबूत करने से लेकर जनसेवा तक हर मोर्चे पर उल्लेखनीय कार्य किए। वे न केवल जिला परिषद सदस्य रहे, बल्कि ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के रूप में भी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

शाहपुरा के चाणक्य स्व. काबरा की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता से आत्मीयता से मिलते थे और सभी को सम्मान देते थे। उनकी मिलनसारिता आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। वे आजीवन मानवता की सेवा में समर्पित रहे और शाहपुरा की राजनीति में एक से अनेक बनाने का कीर्तिमान उनके ही नाम रहा।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में युवा नेता दीपक पारीक, सोशल मीडिया प्रभारी विट्ठल शर्मा, नवल सोनी, देवीलाल गुर्जर, वरिष्ठ नेता नाथू लाल कोली, मिडोलिया सरपंच प्रतिनिधि बालूराम जाट, देवकिशन गाडरी, सोहन गाडोलिया, दारा सिंह गाडोलिया सहित कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने शाहपुरा के चाणक्य स्व. काबरा की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button