VIDHYA BHARATI NEWSEducation & Career
सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व छात्र अल्पेश कुमार माली और डिंपल देवी का आगमन

- सादड़ी
सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व छात्र अल्पेश कुमार माली और डिंपल कुमारी का आगमन हुआ। अल्पेश कुमार माली वर्तमान में बी.कॉम की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि डिंपल कुमारी गृहणी हैं और बहिन पूजा की माताजी हैं।

इस अवसर पर बहिन पूजा ने विद्यालय में “आतंकवादी” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। उनके विचारों से विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।










