सी आई डी के प्रदेश अध्यक्ष मो जाहिद हुसैन ने ईशू मसीह के दिन जन्म पर दिखाई दरियादिली सैकड़ों कंबलों का किया वितरण

- टुण्डी
सी आई डी के प्रदेश अध्यक्ष मो जाहिद हुसैन द्वारा आज़ गोविंदपुर के बरियों मोड़ में आज़ बुधवार को इशू मसीह के जन्मदिन पर सैकड़ों असहायों के बीच कंबलों का वितरण कर मानवता के साथ साथ दिखाई अपनी दरियादिली।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इशू मसीह के जन्मदिन को इस तरह के वितरण कार्य को एक यादगार पल बताया। आगे सी आई डी के प्रदेश अध्यक्ष मो जाहिद हुसैन ने कहा कि टुण्डी जैसे पठारी क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है एवं असहाय महिला एवं पुरूषों की सुधि लेने वाला कोई नहीं दिखने पर इन्होंने अपने निजी मद से आज़ बोरियों मुखिया की उपस्थिति में सैकड़ों कंबलों का वितरण लगातार आठवें दिन जारी रखकर एक मिशाल कायम करते हुए बुजुर्गों एवं असहायों को इस भीषण ठंडा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिल जीतने में कामयाब रहे। आज़ इन्होंने इशू मसीह का जन्मदिन पर अपने समाज के कई गणमान्यों को सम्मान स्वरूप कंबल दान कर सम्मानित करने का काम किया।इस तरह की जनहित कार्य फिलहाल जारी रहने की बात उन्होंने कही। लगातार पूरे बर्ष सभी असहायों दिव्यागों, बुजुर्गों को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान करने का काम करते आ रहे हैं।
मौके पर उनके निजी सचिव मोहम्मद सफी साहब, मुखिया राजेश हांसदा, उपमुखिया सबारत अंसारी,मो मंज़ूर मास्टर,मनीरूदीन अंसारी,मो अनीस अकरम (पौता), शहीद अंसारी, महमूद अंसारी, सुलेमान अंसारी,मैथीलाल मुर्मू,तोमाई किस्कू, फूलचंद्र सोरेन एस एम सी अध्यक्ष मो शमीम अंसारी, मजीद अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश रजक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।