
- सादड़ी
सेवा भारती द्वारा संचालित स्वर्गीय हीरा चंद हिम्मत मल परमार सेवा केन्द्र में बालिकाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी , जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार व महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल की उपस्थिति में शुरू हुआ।
सेवा भारती प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि इस अवसर पर माली ने कहा कि बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में कंप्यूटर प्रशिक्षण की महती भूमिका है अतः सेवा भारती द्वारा संचालित स्वर्गीय हीरा चंद हिम्मत मल सेवा केंद्र पर बालिकाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है अधिकाधिक बालिकाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी ने कंप्यूटर प्रशिक्षण का महत्व बताया। अरविंद परमार ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराने वाले भामाशाहो का आभार व्यक्त किया। निकिता रावल व नीलम ने कंप्यूटर के विभिन्न भागों की जानकारी दी तथा कंप्यूटर चलाना सिखाने की शुरुआत की।
लूणिया ने बताया कि प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली की प्रेरणा से मीनल विक्रम परमार,हीना आनंद परमार,मंजू नरेंद्र परमार,अंजु संजय सेमलानी तथा प्रमिला श्रीपाल जैन ने एक एक कंप्यूटर व दीपक सिंह चौहान ने दो कंप्यूटर उपलब्ध कराए हैं।
उल्लेखनीय है कि हीराचंद हिम्मत मल परमार सेवा केन्द्र पर सेवा भारती द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पहले से दो सेवा प्रकल्प सिलाई केंद्र व कसीदा प्रशिक्षण केंद्र का संचालन हो रहा है।