स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से हर्ष का माहौल

- टुण्डी
धनबाद झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम के नेतृत्व में आज मंगलवार चार फरवरी को टुण्डी प्रखंड से एक बड़ी जत्था गोल्फ़ ग्राउंड धनबाद पहुंचीं और इस ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई और अपनी लोकप्रिय नेता सह गाण्डेय विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन के भाषणों को सुना और बड़े ही उत्साह पूर्वक स्थापना दिवस में टुण्डी की महिला मोर्चा ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बताते चलें कि आगामी विधानसभा चुनाव से लगातार अपनी लोकप्रिय नेता सह स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन की भाषण से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखीं जा रही है।
आज़ झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम के नेतृत्व में टुण्डी से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होने से हेंब्रम काफ़ी उत्साहित नजर आ रही थी। एवं अपनी नेता कल्पना को मुकुट पहनाई और फ़ूल मालाओं से स्वागत किया। मौके पर जाताखूंटी मुखिया आशा मुर्मू, मोनिका देवी, सहोगी मुर्मू, शक्ति हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।