News

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की राज्य स्तरीय क्रिकेट में पाली की टीम विजेता, मितेश जांगिड मैन ऑफ द मैच

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राज्य स्तरीय क्रिकेट मे पाली की टीम रही विजेता, पाली के ही मितेश जांगिड रहे मैन आफ द मैच।

जयपुर | रिपोर्ट: घेवरचन्द आर्य पाली

जयपुर – अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान के तत्वाधान में युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार 25 जनवरी को जयपुर में हुई जिसमें पाली एवं जयपुर ईस्ट गुनार रोड के बीच मुकाबला हुआ। पहले टाच जीतकर पाली की बल्लेबाजी करने उतरी जिसने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए।

पाली के जांगिड ब्राह्मण समाज के दीपक जांगिड़ दो रन बनाये उसके बाद युवा ऑल राउंडर क्रिकेटर मितेश जांगिड ने नाबाद 2 चोके व 13 छक्के लगाकर 39 बाल पर रिकार्ड 113 रन बनाए कृष्ण पाल ने 4 रन, कुशल जांगिड़ ने 12 रन का योगदान दिया इस प्रकार पाली ने तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए।

WhatsApp Image 2026 01 25 at 7.51.18 PM WhatsApp Image 2026 01 25 at 7.51.19 PM

इसके जबाब में जयपुर ईस्ट गोनार रोड़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर मे 7 विकेट पर 107 रन ही बना पाई। जिसमें पाली की टीम 42 रन से विजयी रही।

महासभा जिला प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी मिलते ही पाली जांगिड समाज के क्रिकेट प्रेमीयो में हर्ष एवं खुशी की लहर फेल गई। सभी ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा पाली जिला अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पाली अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button