News

अभी बै मौसम बारिश से कालाऊना सहित आसपास के दर्जनों गांवो में रवी की फसल पूर्ण रूप से हुई खराब किसानो की मांग गिरदावरी सर्वे करवाकर मुआवजा दिलवाने की मांग

कालाऊना सहित आसपास के कुपड़ावास खारिया मीठापुर उदलियावास रामपुरिया झांक आदि गांवो में 3 अप्रैल की रात को बै मौसम बारिश से व उसके बाद रोजाना लगातार हो रही बारिश से रबी की फसल मुख्य रूप से गेहूं जौ व सौंफ चना पूर्ण रूप से खराब हो गई है खेतों में पानी भर गया है जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे है किसानों ने कर्ज लेकर रबी की फसल बोई थी फसल भी पूर्ण रूप से पक गई लेकिन बे मौसम बारिश में फसल को खराब कर दिया

अब किसान उदास हुआ अपने खेत पर खराब हो रही फसल को देख रहा है आंसू पी रहा है बै मौसम बारिश ने किसानों के मुंह से निवाला छीन लिया है पूर्व सरपंच हनुमान सिंह चौहान सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रगतिशील किसान देवी सिंह देवल कूपडावास उदलियावास ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भवर सिंह उदावत किसान हकीम खां लौहार पूर्व वार्ड पंच पांचाराम मेघवाल पूर्व उप सरपंच सेणाराम मेघवाल ने राजस्थान सरकार से व जिला प्रशासन जोधपुर से किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button