आस्था और परंपरा के संघ मनाई जाएगी भगवान विश्वकर्मा जयंती

भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार
श्री विश्वकर्मा पांंचाल (लोहार) महासभा संस्था भीलवाड़ा द्वारा श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का 36वां आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। यह आयोजन 30 व 31 जनवरी 2026 को जिला पांंचाल लोहार समाज छात्रावास, भूरा बिहार के पास, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल रोड, भीलवाड़ा में संपन्न होगा कार्यक्रम
महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 30 जनवरी शुक्रवार शाम 8:15 बजे दीप प्रज्वलन से होगा, इसके पश्चात रात्रि 9:00 बजे से रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा।
31 जनवरी शनिवार प्रातः 4:15 बजे मंगला आरती, सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक हवन, दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का पारितोषिक वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सायं 3:00 से 5:00 बजे भोजन (प्रसाद वितरण) के साथ होगा।
भजन संध्या श्री गोपाल लाल पांंचाल गंगरार एंड पार्टी द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महासभा अध्यक्ष श्री रामेश्वर लाल आरजिया ने पांंचाल (लोहार) समाज के समस्त बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।








