News

इन्द्र नगर, सालपुरा में भव्य वर्षीदान महोत्सव

🔴 टॉप मोस्ट बिग न्यूज़

मुमुक्षु जैनिश कुमार के वैराग्य पथ की ऐतिहासिक शुरुआत


विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

इन्द्र नगर, सालपुरा।    श्री आदिनाथ स्वामी, नमः आत्म वल्लभ समुद्र, इन्द्ररत्नाकर, धर्मधुरंधरसूरी, सद्गुरुभ्यो नमः की पावन निश्रा में सालपुरा (बड़ोदा) में वर्षीदान महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन धर्म, संयम और वैराग्य की भावना से ओत-प्रोत रहा, जिसने संपूर्ण नगर को धर्ममय वातावरण से सराबोर कर दिया।

इस पावन अवसर पर परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्रीमद् विजय वल्लभ सूरी म. सा. के समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति, परम पूज्य आचार्य श्री धर्मधुरंधर सूरी म. सा. के आज्ञानुवर्ती, परम पूज्य तत्वचिंतक ज्योतिषाचार्य श्री विद्युतरत्न सूरी म. सा., प. पू. प्रवर्तक श्री विनोद विजय म. सा., प. पू. उपाध्याय श्री योगेन्द्र विजय म. सा., प. पू. उपाध्याय श्री अनंतचंद्र विजय म. सा. (आदि ठाणा–11) की पावन उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
साथ ही प. पू. साध्वी श्री सोम्यकला श्रीजी एवं प. पू. साध्वी श्री सुमेधा श्रीजी (आदि ठाणा) की मंगल सान्निध्य से कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

आज इन्द्रप्रदेश की पावन भूमि इन्द्र नगर, सालपुरा में मुमुक्षु जैनिश कुमार के वर्षीदान वरघोड़ा का भव्य आयोजन हुआ। संसारिक मोह-माया से विरक्ति लेकर संयम पथ की ओर अग्रसर होने वाले मुमुक्षु जैनिश कुमार के इस पावन क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहीं और अपूर्व पुण्य अर्जित किया।

वर्षीदान वरघोड़ा के दौरान नगर के प्रमुख मार्ग श्रद्धालुओं से भरे रहे। भक्ति-भाव, अनुशासित व्यवस्था और गरिमामयी सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और स्मरणीय बना दिया।
आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था श्री सालपुरा जैन संघ के युवा मंडल द्वारा निभाई गई, जो अत्यंत सुव्यवस्थित और अनुकरणीय रही। आयोजक परिवारों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी श्रावक-श्राविकाओं के सामूहिक सहयोग से यह वर्षीदान महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह महोत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संयम, त्याग और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रेरणास्रोत बनकर उभरा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button