कर्मठ कार्यकर्ता को मिला बड़ा पद, दिनेश मेघवाल बने जिला अध्यक्ष

हितेश प्रसाद
संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी अब दिनेश मेघवाल के कंधों पर
📍 आबूरोड | राजस्थान मेघवाल समाज (रजि.) द्वारा समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान को देखते हुए दिनेश मेघवाल को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संगीलाल मेघवाल के निर्देशानुसार दिनेश मेघवाल को जिला सिरोही का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, दिनेश मेघवाल को समाज के हित में निरंतर कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके नेतृत्व में जिले में समाज के उत्थान, शिक्षा, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि दिनेश मेघवाल समाजसेवी, जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं, जो संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम हैं। नियुक्ति के बाद दिनेश मेघवाल ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर समाज के विकास और उत्थान के लिए सहयोग करें उल्लेखनीय है कि राजस्थान मेघवाल समाज द्वारा समय-समय पर समाज के उत्थान और संगठन सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार की नियुक्तियां की जाती रही हैं, जिससे समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है।











