News

खुडाला फालना में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने 15 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

सड़कों, बिजली, पानी और सामुदायिक भवन सहित कई परियोजनाओं की सौगात, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे मौजूद

फालना। नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

विधायक राणावत ने श्री भीमराव अंबेडकर पार्क स्थल, माताजी मंदिर अंबाजी में तीन शेड का लोकार्पण, औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का उद्घाटन तथा भटवाड़ा क्षेत्र में हिंगलाज माता मंदिर की दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही विजयनगर, अशोकनगर, वार्ड नंबर 6, संकेश्वर नगर और अन्य क्षेत्रों में सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

WhatsApp Image 2026 04 12 at 2.18.04 PM WhatsApp Image 2026 04 12 at 2.18.05 PM WhatsApp Image 2026 04 12 at 2.18.07 PM WhatsApp Image 2026 04 12 at 2.18.08 PM

इसी क्रम में सांडेराव रोड से निंबेश्वर महादेव तक तथा फालना चौराहे से फालना गांव तक विद्युतीकरण कार्य, निंबेश्वर महादेव पर हाईमास्ट लाइट स्थापना और फालना मुख्य मार्ग बाली रोड पर डिवाइडर पर लोहे की जाली लगाने का कार्य भी शामिल रहा।

खुडाला क्षेत्र में हरि ओम नगर, रामदेव मंदिर गली, इंदिरा कॉलोनी, जियावा एरिया और रेलवे अंडरपास से गणेश कृषि फार्म तक सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 3.50 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी एवं 100 फीट तिरंगा लगाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

विधायक राणावत ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत, अधिशासी अधिकारी विनय पाल, ललिता शाह, शक्ति सिंह, भोपाल सिंह गुर्जर, अमित मेहता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जलदाय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button