News

खौड़ में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

जवाली

खौड़ ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को पीएलवी अधिकार मित्र तोलाराम खौड़ द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को विधिक सेवाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा हेल्पलाइन नंबर, बाल विवाह रोकथाम और उसकी शपथ, “सशक्त नारी सशक्त समाज”, साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला हेल्पलाइन नंबर तथा पालना गृह जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में प्रशासक दुर्गा दाधीच, ग्राम विकास अधिकारी महावीर सिंह, समाजसेवी अरविंद गोयल, कनिष्ठ सहायक अशोक मेंशन, नरेगा मेट दुर्गेश सिंह, नरपत सिंह, अर्जुनदास सहित नरेगा श्रमिक मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button