News

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार करें: विश्नोई

उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री विश्नोई ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

राकेश कुमार लखारा
बाड़मेर/राजस्थान


बाडमेर: बाड़मेर जिले में सोमवार को गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया गया l इस दौरान आदर्श स्टेडियम में आयोजित
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के.विश्नोई ने प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा गणतंत्र दिवस एक संवैधानिक पर्व है,यह केवल उत्सव मनाने का नहीं,बल्कि संकल्प लेने का दिन भी है। संकल्प एक ऐसे भारत के निर्माण का जो विकसित हो, आत्मनिर्भर हो, आधुनिक हो तथा अपनी परंपराओं और संस्कृति की जड़ों से जुड़ा हो।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम वंदे मातरम के सृजन का 150 वां वर्ष मना रहे हैं। एकता, त्याग और मातृशक्ति का यह गीत राष्ट्रवाद के पुनर्जागरण का माध्यम बना और स्वदेशी आंदोलन का अहम शस्त्र भी। राज्य मंत्री विश्नोई ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय की आत्मा की आवाज है। वर्षों से यह राष्ट्रीय गीत स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता की चेतना को जागृत करता आया है। आज, जब हम अपने संविधान की गरिमा और अपने गणतंत्र की शक्ति का उत्सव मना रहे हैं, तब वंदे मातरम हमें याद दिलाता है, कि हमारा गणतंत्र केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण की पवित्र भावना है।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 9.43.41 PM

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र इंटरनेशनल स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है l भारत भविष्य की तकनीकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट का आयोजन इस साल दिल्ली में करने जा रहा है। जिसके तीन मूल स्तंभ है। पीपल, प्रोग्रेस यानी एक तकनीकी आमजन के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ पर्यावरण, जलवायु संरक्षण के साथ आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंच गौरव विकास के जरिए स्थानीय कला, संस्कृति एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं l

उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया l इससे पहले उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने परेड का निरीक्षण करने के साथ सलामी गारद की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार मार्च पास्ट में परेड कमांडर सीआई चैनप्रकाश के नेतृत्व में बीएसएफ, आरएसी,राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होमगार्ड,एनसीसी सीनियर एवं रोवर रेंजर दल शामिल हुए। इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया।

पुलिस विभाग के बैंड दल की प्रस्तुति के बाद स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के बालक-बालिकाओं की ओर से व्यायाम प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं समूह गान की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद बालेरा विद्यालय की बालिकाओं ने सामूहिक योग का प्रदर्शन किया l अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2026 01 27 at 9.43.41 PM 1

इस दौरान मुख्य अतिथि विश्नोई ने जिले के स्वतत्रंता सैनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत माल गोदाम रोड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुत किया l मुख्य समारोह की परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों एवं विभिन्न विषयों से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। राष्ट्रगान के साथ प्रातः कालीन कार्यक्रम का समापन हुआ।

समारोह में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, जिला कलक्टर टीना डाबी, जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार,अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर एवं समाजसेवी अनंतराम विश्नोई, स्वरूपसिंह खारा,दीपक कड़वासरा, रमेश सिंह इंदा समेत पुलिस, प्रशासन, बीएसएफ, सेना, वायुसेना के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। प्रातःकालीन कार्यक्रम की कमेन्ट्री प्राचार्य ओम जोशी एवं सहयोगी रूपाली शर्मा ने की। गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर टीना डाबी एवं जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने ध्वजारोहण किया एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button