गणतंत्र दिवस: रामसर उपखंड स्तर पर खड़ीन गांव के एक साथ आठ प्रतिभाओं का किया सम्मानित।

राकेश कुमार लखारा
बाड़मेर/राजस्थान
बाड़मेर: जिले के रामसर उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पर उपखंड क्षेत्र के खड़ीन गांव की प्रतिभाओं को अपने अपने विभाग में बेहतरीन सराहनीय कार्य करने पर उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी रामलाल मीणा ने प्रशत्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें निम्न नाम भीयाराम पुत्र भोमाराम को आपताकालीन परिस्थिति में सौ लोगो को रक्त दान करने एवं स्वंय देहदान करने की शपथ घोषणा करने पर।
जयराम पुत्र कौशलाराम खाद्य सुरक्षा में राष्ट्रीय राशन वितरण कार्य संबधित सराहनीय कार्य करने पर।
गोमती पत्नी हेमाराम(ANM) बगते बेरी में कार्यरत मातृ-शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन टीकाकरण एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम में सराहनीय योगदान देने पर।
रुपाराम पुत्र तेजाराम पीएमश्री राउमावि खड़ीन शा.शिक्षक को लगातार 5 वर्षों से सॉफ्टबॉल में राज्य स्तर पर कुशल प्रदर्शन करने पर।
घेवाराम पुत्र पिराराम को जलदाय विभाग में ग्रामीण क्षेत्रों में जलजीवन योजना अंतगर्त जलापूर्ति सुचारु रूप से करवाने पर।
रामाराम पुत्र मोटाराम (बॉर्डर होमगार्ड) को उपखंड कार्यालय में स्वंय सेवक के रूप मे सराहनीय कार्य करने पर।
कमलकिशोर पुत्र जोगाराम छात्र को सॉफ्टबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन व राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर।
बाबूलाल पुत्र अजबाराम (उपखंड कार्यालय) स्वयं सेवक के रूप में अपनी सराहनीय सेवाएं देने पर उपखंड अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया। गांव के आठ लोगो का सम्मान होने पर गांव में खुशी का माहौल है। सभी ग्रामवासी एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है।













