News

गरिमा केन्द्र महिला समूहों को स्वावलंबी बनाने में होगी सहायक सिद्ध

टुण्डी को कृषि प्रधान प्रखंड बनाने के लिए तालाबों एवं पोखरों का कायाकल्प मेरी पहली प्राथमिकता – मथुरा प्रसाद महतो


टुण्डी: टुण्डी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो की गरिमामय उपस्थिति में शुक्रवार को अपने सभी समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर के बगल में स्थित गरिमा केन्द्र (जेंडर रिसोर्स सेंटर) पहुंचे और फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया । अपने संबोधन में विधायक श्री महतो ने कहा कि यह केन्द्र आजीविका मिशन द्वारा संचालित हो रहा है और महिलाओं को स्वालंबन एवं सशक्त बनाने में बहुत हद अच्छी भूमिका का निर्वहन कर रहा है जो आने वाले दिनों में प्रखंड से लेकर ज़िले तक की महिलाएं अपनी आर्थिक और सामाजिक विकास कर आत्मनिर्भर होकर उभरेगी।

IMG 20260320 WA0028IMG 20260320 WA0027

वही प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित चाचीबांध का जीर्णोद्धार कार्य नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया और कहा कि टुण्डी प्रखंड को कृषि प्रधान प्रखंड के रूप में विकसित करने को लेकर मेरे द्वारा इस पूरे माह तालाबों एवं पोखरों का जीर्णोद्धार कार्य का आधारशिला रखा जा रहा है ताकि मेरे विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान प्रखंड के रूप में विकसित हो सके और किसान हर तरह की फसलों का भरपूर लाभ उठा सके यहां के किसान मेहनती हैं उन्हें केवल सिंचाई करने के लिए पानी उपलब्ध करा दी जाए तो किसान हर मौसम में हर तरह की फसलों को उपजा कर आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवारों का अच्छे रहन सहन के साथ परवरिश कर सकते हैं।आगे उन्होंने कहा कि जनमानस के लिए चाचीबांध आने वाले दिनों में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, बबलू सिंह,संतूलाल किस्कू, आनंद महतो,मनोज महतो समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button