गौ सम्मान आव्हान अभियान को साध्वी देवगिरी महाराज का आशीर्वाद, गौ संरक्षण पर दिया सशक्त संदेश

गौ सम्मान आव्हान अभियान को साध्वी देवगिरी महाराज का आशीर्वाद
गौ संरक्षण एवं गौ सेवा को लेकर समाज में जागरूकता का संदेश
भीलवाड़ा। लूनिया टाईम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार।
जिले के हमीरगढ़ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित छो बावड़ी सगस धाम परिसर में गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं गौ सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत अभियान से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साध्वी देवगिरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
साध्वी देवगिरी महाराज का सम्मान
इस अवसर पर साध्वी देवगिरी महाराज को शॉल ओढ़ाकर विधिवत सम्मानित किया गया तथा गौ सम्मान आव्हान अभियान के लिए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
मुलाकात के दौरान गौ माता के महत्व, सनातन संस्कृति में गौ सेवा की भूमिका एवं समाज में बढ़ती संवेदनशीलता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

गौ संरक्षण पर साध्वी देवगिरी महाराज का संदेश
साध्वी देवगिरी महाराज ने गौ सम्मान आव्हान अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के बिना सामाजिक संतुलन की कल्पना अधूरी है तथा इस प्रकार के अभियानों से समाज में सकारात्मक चेतना का संचार होता है।
युवाओं को जोड़ने पर विशेष बल
साध्वी देवगिरी महाराज ने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को निरंतर गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं जन-जागरूकता के लिए कार्य करने का आशीर्वाद दिया।
उन्होंने युवाओं को इस अभियान से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से ही गौ माता के सम्मान और सुरक्षा को स्थायी रूप प्रदान किया जा सकता है।
उपस्थित पदाधिकारी एवं गौ भक्त
इस अवसर पर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के जिला अध्यक्ष नानूराम तेली, सांगवा जिला उपाध्यक्ष प्रभुलाल लोहार, विधि सलाहकार प्रताप तेली, संगठन मंत्री देवेंद्र वैष्णव, जिला मीडिया प्रभारी रामस्वरूप तेली एडवोकेट, हमीरगढ़ तहसील अध्यक्ष आसाराम गुर्जर सहित गौ भक्त नारायण लाल तेली, जगदीश तेली बागौर, राजू तेली ज्ञानगढ़ एवं मोटरों का खेड़ा सरपंच हिम्मत सिंह चावला सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौ सम्मान आव्हान अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर चलाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।











