जन कल्याण डेवलपमेंट क्लब द्वारा शिमला के रिज मैदान पर भव्य वॉकथॉन का आयोजन

शिमला: जन कल्याण डेवलपमेंट क्लब द्वारा आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक भव्य वॉकथॉन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रतिभागियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया।
एक समान टी-शर्ट पहने प्रतिभागियों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए वॉकथॉन में भाग लिया, जिससे रिज मैदान सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी इस आयोजन की विशेष उपलब्धि रही।

इस अवसर पर जन कल्याण डेवलपमेंट क्लब के सीईओ एवं संस्थापक श्री गौरव शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और जन कल्याण डेवलपमेंट क्लब के सामाजिक सरोकारों व जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान की।











