News

जम्मू में नशा मुक्त अभियान में श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई-बाली के सदस्यों ने लिया भाग

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में रघुनाथ चौक पर आयोजन, रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

जम्मू। प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत रघुनाथ चौक पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई-बाली के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

मंडल के आयोजक नरेंद्र परमार ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने बताया कि स्कूलों के बच्चे भी इस अभियान से जुड़कर रैलियों के माध्यम से समाज को जागरूक कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 04 12 at 3.44.00 PM 1 WhatsApp Image 2026 04 12 at 3.44.00 PM

उन्होंने बताया कि श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई-बाली के सदस्य पिछले 14 वर्षों से अखंड यात्रा से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने भगवा दुपट्टा धारण कर रैली में भाग लिया और नशा मुक्त समाज का संदेश दिया।

रैली में नरेंद्र परमार, लक्ष्मण गोगड़, भलाराम देवासी, विजय जोशी, रामचंद्र राजपुरोहित, राजेश जैन, विजय सोनी, घनश्याम टेलर, अजय पुरी, नरेश वर्मा, जगदीश देवासी, नरेश सैन, हितेश सोनी और प्रकाश त्रिवेदी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लेकर राष्ट्रहित में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button