जाताखूंटी पंचायत सचिवालय में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का किसान स्वावलंबन शिविर

जाताखूंटी पंचायत सचिवालय में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को बनाया जायेगा स्वावलंबन
-
उदयपुर के सीटीएई कॉलेज में प्रोफेसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्याJanuary 17, 2025
-
जिले की समस्त नगर पालिकाओं पर आयोजित होंगे सेवा पखवाड़ा शिविरSeptember 12, 2025
टुण्डी : टुण्डी प्रखंड अंतर्गत जाताखूंटी पंचायत सचिवालय में आज़ शुक्रवार को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय किसान स्वावलंबन योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम एवं जाताखूंटी मुखिया श्रीमति आशा मुर्मू की गरिमामयी उपस्थित में दीप प्रज्जवलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर को संबोधित करती हुई मीना हेंब्रम ने कहा कि आज़ के युग में लोग कैसे आत्मनिर्भर बने इसपर वर्तमान सरकार काफ़ी सजग रूप से ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए समय समय पर विभिन्न तरह की योजनाएं धरातल पर उतार रही है ताकि झारखंड एक सशक्त राज्य बने और लोग कृषि कार्य एवं व्यवसाय से सफलतापूर्वक जुड़ सके।
वहीं मुखिया आशा मुर्मू ने बहुत ही बारीकी से उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को कृषि एवं व्यवसाय से जुड़ कर स्वावलंबन जीवन जीने की टिप्स बताईं। और आगे उन्होंने कहा कि आज़ पूरे प्रखंड में जाताखूंटी ही एक ऐसी पंचायत सचिवालय है जो अपने पंचायत के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोगों को लगातार रोजपरक की बातें करती है और रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
वहीं ट्रेनर प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि आज़ एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन पूरे झारखंड में 250 केन्द्रों को संचालित करने का काम कर रहा है और लोगों को एक अच्छी रोज़गार देते हुए स्वावलंबन जीवन जीने का तरीका बता रहा है।

आज़ के शिविर में लोगों से अपील करते हुए कहा कि कंप्यूटर शिक्षा सिलाई एवं जैविक खेती कार्य को अपने पंचायत सचिवालय में ही निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर आत्मनिर्भर बन कर परिवारों का परवरिश किया जा सकता है।
वहीं मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम ने लोगों को पंचायत सचिवालय के द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण को प्राप्त कर अच्छी रोज़गार से जुड़ने का आह्वान किया गया।
मौके पर झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम, मुखिया श्रीमति आशा मुर्मू, उपमुखिया पूज्यंती देवी,पंसस मीना देवी, वार्ड सदस्य बड़की देवी ,एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के चन्द्रमोहन राय, नारायण सिंह चौधरी, संस्था मैनेजर प्रफुल्ल कुमार कोर्डिनेटर बालेश्वर महतो, प्रशिक्षक रेशमी कुमारी कुमकुम कुमारी, महिला प्रखंड अध्यक्षा पुष्पा देवी सिलाई प्रशिक्षका कविता कुमारी मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।














