टुंडी न्यूजNewsझारखण्ड

जाताखूंटी पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर व सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रों का विधिवत उद्घाटन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

मुखिया आशा मुर्मू की रोजगारोन्मुखी पहल, ग्रामीणों में उत्साह

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी, 7 फरवरी।
टुण्डी प्रखंड क्षेत्र की जाताखूंटी पंचायत सचिवालय द्वारा रोजगारोन्मुखी दिशा में की गई एक सराहनीय पहल को लेकर पंचायत क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। पंचायत के युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कंप्यूटर, सिलाई एवं जैविक खेती प्रशिक्षण केन्द्रों का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम एवं जाताखूंटी पंचायत की मुखिया श्रीमती आशा मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं नारियल फोड़कर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि जाताखूंटी पंचायत सचिवालय प्रखंड की पहली पंचायत है, जहां सभी वर्गों के युवाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क कंप्यूटर, सिलाई एवं जैविक खेती का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।

मुखिया आशा मुर्मू ने कहा कि पंचायत सचिवालय निरंतर लोगों को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंचायत द्वारा किसानों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं। हाल के दिनों में बीज वितरण, प्रशिक्षण कार्यक्रम और जैविक खेती को बढ़ावा देने जैसे कार्य किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों के माध्यम से लोग निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की ओर बढ़ सकेंगे।

WhatsApp Image 2026 02 07 at 8.59.30 AM 1 WhatsApp Image 2026 02 07 at 8.59.30 AM

उद्घाटन समारोह के दौरान पंचायत सचिवालय में करीब एक दर्जन कंप्यूटर और सिलाई मशीनों का शुभारंभ किया गया। साथ ही उपस्थित किसानों के बीच विभिन्न फसलों के बीज वितरित किए गए एवं केचुआ खाद निर्माण किट भी प्रदान की गई, ताकि जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके।

पंचायत द्वारा शुरू की गई इस निःशुल्क प्रशिक्षण पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम, मुखिया श्रीमती आशा मुर्मू, वार्ड सदस्या बड़की देवी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के चन्द्रमोहन राय, नारायण सिंह चौधरी, संस्था मैनेजर प्रफुल्ल कुमार, कोऑर्डिनेटर बालेश्वर महतो, प्रशिक्षिका रेशमी कुमारी, कुमकुम कुमारी, महिला प्रखंड अध्यक्षा पुष्पा देवी, मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।

दीपक पाण्डेय
लूनिया टाइम्स, टुण्डी

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button