News

जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात: लिपस्टिक से लिखा चोर का संदेश बना सोशल मीडिया सेंसेशन

राजस्थान के जैसलमेर में सहायक इंजीनियर सोहन जांगिड़ के GNP कालोनी स्थित सरकारी आवास में चोरी की अनोखी वारदात सोशल मीडिया पर वायरल

घर से कीमती सामान ले गया, जाते-जाते नसीहत और धन्यवाद भी छोड़ गया चोर


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

जैसलमेर में चोरी की अनोखी वारदात

लिपस्टिक से लिखा चोर का संदेश बना सोशल मीडिया सेंसेशन

घर से कीमती सामान ले गया चोर, जाते-जाते नसीहत, तंज और ‘धन्यवाद’ लिखना भी नहीं भूला

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले से चोरी की एक बेहद अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस रिकॉर्ड से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा ली है। शहर की GNP कॉलोनी स्थित सहायक अभियंता सोहन जांगिड़ के सरकारी आवास में हुई इस चोरी ने लोगों को हैरानी के साथ-साथ हंसी भी दी है।

IMG 20260204 WA0000

बताया जा रहा है कि सोहन जांगिड़ किसी निजी कार्य से कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर के ताले तोड़े और पूरे मकान की इत्मीनान से तलाशी ली।

चोर लैपटॉप, एलईडी टीवी, महंगे परफ्यूम, कपड़े सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। लेकिन इस चोरी को खास बना दिया चोर द्वारा छोड़ा गया एक अनोखा संदेश।

“घर में दारू रख रहे हो तो साथ में चिप्स भी रखा करो”

जाते-जाते चोर ने घर में रखी लिपस्टिक उठाई और दीवार पर बड़े अक्षरों में यह संदेश लिख दिया। यही संदेश अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

IMG 20260204 WA0001

चोर यहीं नहीं रुका। उसने पुलिस और सिस्टम पर भी तंज कसते हुए यह तक लिख दिया कि थाने में शिकायत करने से समय बर्बाद होगा, इसलिए रिपोर्ट न करने की सलाह दी।

संदेश के अंत में चोर ने खुद को “बिहारी बाबू” बताते हुए लिखा कि उसने घर का अन्न खाया, उसे अच्छा लगा और मजबूरी में पहली बार चोरी करनी पड़ी। जाते-जाते ‘धन्यवाद’ कहना भी नहीं भूला।

जब मकान मालिक वापस लौटे और पुलिस मौके पर पहुंची, तो दीवारों पर लिखे इन संदेशों को देखकर हर कोई हैरान रह गया। आमतौर पर चोर सबूत छोड़ने से बचते हैं, लेकिन यहां चोर ने खुद पूरी कहानी दीवारों पर लिख दी।

फिलहाल यह मामला सिर्फ जैसलमेर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग चोर की ईमानदारी, सलाह और साहित्यकार वाले अंदाज पर जमकर चुटकियां ले रहे हैं।

सोशल मीडिया से रिपोर्ट: घेवरचन्द आर्य

लूनिया टाइम्स न्यूज़ 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button