News

टुंडी के कमारडीह में तीन दिवसीय के.पी.एल 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुंडी प्रखंड अंतर्गत कमारडीह में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

स्टार स्पोर्टिंग क्लब कमारडीह द्वारा आयोजित कमारडीह प्रीमियर लीग 2026

टुंडी प्रखंड अंतर्गत कमारडीह में स्टार स्पोर्टिंग क्लब कमारडीह द्वारा आयोजित
तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट कमारडीह प्रीमियर लीग 2026 का
रंगारंग समापन रविवार को संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के अंतिम दिन खेले गए
फ़ाइनल मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक रोमांच से बांधे रखा।

फ़ाइनल मुकाबले का रोमांच

फ़ाइनल मुकाबले में राजा स्पोर्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए
वासिब रॉयल्स की टीम को 10 ओवर में 106 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वासिब रॉयल्स की टीम ने शेष 02 गेंद रहते
छक्के के साथ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।

WhatsApp Image 2026 02 08 at 7.05.24 PM

विजेता एवं उप विजेता का सम्मान

विजेता टीम वासिब रॉयल्स एवं उप विजेता टीम राजा स्पोर्ट्स को
क्रिकेट टूर्नामेंट के विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य गुरुचरण बास्की,
झारखंड मुक्ति मोर्चा टुंडी प्रखंड सचिव अब्दुल रशीद अंसारी,
कमारडीह पंचायत के मुखिया जय नारायण मंडल,
सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश अध्यक्ष जाहिद हुसैन,
वार्ड सदस्य इफ्तेखार एवं फैज रसूल द्वारा संयुक्त रूप से
चमचमाती ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

मैन ऑफ द मैच

के.पी.एल 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुकाबले में
विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए
अजहरुद्दीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
उन्हें कमारडीह पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य
मजीद अंसारी द्वारा मोमेंटो एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में मौजूद अतिथि

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मौके पर पत्रकार दीपक पांडे,
मॉडर्न पब्लिक स्कूल बेहड़ा-कमारडीह के चेयरपर्सन सलाहुद्दीन,
मास्टर नेसार एवं इक़बाल उपस्थित थे।
साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए
समाजसेवी सफी आलम, रजाउद्दीन, साजिद, वासिब एवं
साबिर अंसारी भी मौजूद रहे।

आयोजन में सराहनीय भूमिका

क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में कमिटी के प्रबंधक
शहबाज, रिज़वान, सद्दाम, वाहिद, इज़हार आलम, मजबूल का
महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कॉमेंटेटर के रूप में मॉडर्न पब्लिक स्कूल बेहड़ा-कमारडीह के
कॉर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ़ एवं क़ासिम,
निर्णायक के रूप में इरशाद, शाकीर, नसीब एवं सलीम कौशर,
तथा स्कोरर नदीम अंसारी की भूमिका सराहनीय रही।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button