टुंडी प्रखंड के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस: झंडोत्तोलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य आयोजन

🇮🇳 मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह 🇮🇳
टुंडी प्रखंड | बेहड़ा – कमारडीह
टुंडी प्रखंड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बेहड़ा – कमारडीह में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ की गई।
झंडोत्तोलन के पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विविध प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश अध्यक्ष जाहिद हुसैन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश मंडल एवं शुल्क निर्धारण समिति के अध्यक्ष रासेश्वर मिश्रा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्कूल के चेयरपर्सन मोहम्मद सलाहुद्दीन, प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद, नेसार अहमद, महमूद, कलीम, आदेश मंडल, अश्विनी मंडल, समाजसेवी वासिब, अभिभावकगण, सैकड़ों ग्रामीण, पंचायत के कई जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय के कर्मचारीगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मंच संचालन विद्यालय के टीचर्स इंचार्ज सिंटू कुमार मंडल, वरिष्ठ शिक्षक सैफुल्लाह खालिद एवं सुश्री रक्षा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ़ अंसारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।














