टुण्डी के प्रतापपुर मोड़ में मोटरसाइकिल एवं ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

टुण्डी गिरिडीह मुख्य मार्ग के अति व्यस्त माने जाने वाले प्रतापपुर चरकमोड़ इन दिनों लगातार घटित घटना से डेंजर जोन का रूप ले रहा है
टुण्डी: आये दिन इस मोड़ में लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं। ज्ञात हो कि इस मोड़ में चारों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही होने से कभी भी लोग दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं जो काफी चिन्ता का बिषय है।कल शाम की हृदय विदारक घटना ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है एवं इस मार्ग से चलने का साहस जुटा नहीं पा रहे हैं। लगातार घटित घटना ने प्रतापपुर मोड़ को डेंजर जोन मान लिया है आये दिन इस मोड़ में सड़क दुघर्टना आम बात सी हो गई है।
कल मंगलवार देर शाम तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी सुकदेव तुरी का 22 वर्षीय पुत्र मनोज तुरी अपने मौसरे भाई अरूण तुरी के साथ अपने बाइक से टुण्डी बराकर नदी की ओर गया था तभी लौटने के क्रम में प्रतापपुर मोड़ के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पर पहुंची टुण्डी पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एस एम एन एम सी एच धनबाद भेज दिया जहां इलाज के दौरान मनोज तुरी ने दम तोड़ दिया जबकि अरूण तुरी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल टुण्डी पुलिस की तत्परता से टुण्डी कमलपुर जंगल के पास भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कारवाई की जा रही है। लगातार घटित घटना को देखते हुए प्रतापपुर गांव के लोगों ने ब्रेकर की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय प्रशासन से किया है ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।














