News

टुण्डी विधायक द्वारा जाहेरस्थान सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो आज़ शनिवार को अपने सभी समर्थकों के साथ मिलकर कई जनहित से जुड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया । विधायक श्री महतो सर्वप्रथम टुण्डी प्रमुख के घर पहुंचे जहां उनके भैसुर की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत की जानकारी लेते हुए शौकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।

वही जाताखूंटी पंचायत क्षेत्र के लब्ध प्रतिष्ठित चरककला निवासी दिलीप सिंह के घर पहुंचे और नव वर-वधू को गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया वहीं कर्णपुरा गांव में आदिवासी की अहम् देवस्थल माने जाने वाले जाहेरस्थान सौंदर्यीकरण कार्य जिसकी प्राक्कलित राशि क़रीब 23 लाख 80 हज़ार रुपए है का शिलान्यास कर आदिवासी हित में एक बहुत बड़ा क़दम उठाया गया जिससे इस कार्य के लिए आदिवासी समुदाय के लोगों ने विधायक की सराहना किया।

WhatsApp Image 2026 02 28 at 6.19.37 PM

वहीं झामुमो के वरिष्ठ नेता सरवन टुडू के पितृ शौक की ख़बर पर उनके निवास स्थान मधुपुर गांव पहुंचे और सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया और दुःख के हिस्सा बने। मौके पर झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार बेसरा, बसंत महतो कोलेश्वर बास्की,मनोज महतो विकास महतो,श्रवण टुडू, किशोर कुमार गुप्ता समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button