News

टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा दर्जनभर कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास

  • टुण्डी

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा आज़ मंगलवार को दर्जनभर कल्याणकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया । प्राप्त समाचार के अनुसार दक्षिणी टुंडी के कदैंया गांव में जिला परिषद की 15 वीं वित्त आयोग ( हेल्थ ग्राण्ड )मद से 55,900 की लागत से निर्मित होने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया जबकि जिला शाखा कल्याण विभाग धनबाद के अधीन कारीगरडीह , पर्वतपुर,पाटकोल ,विरामपहाडी में जाहेर स्थान का आधारशिला रखा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जगह जगह विधायक को में ढोल-नगाड़े एवं आदिवासी बहनों द्वारा तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि टुण्डी विधानसभा क्षेत्रों के हर गली मुहल्लों में जीवन बसर करने वालों के चौखट पर विकास कार्यों को सफलतापूर्वक पहुंचना मेरा कर्तव्य है तथा विकास की किरणें हर वर्गों में पहुंच भी रहा है।

WhatsApp Image 2025 12 30 at 5.52.08 PM

आज़ टुण्डी में मेरे कार्यकाल के दौरान सड़क, पानी, बिजली समेत कई योजनाएं चल रही है जिसकी लागत करीब अरबों रुपए की होगी। आगे उन्होंने कहा कि टुण्डी विधानसभा क्षेत्रों में जितनी विकास कार्य हो रहा है शायद ही किसी अन्य विधानसभा में चलता होगा आज टुण्डी विधानसभा के अंदर हर वर्गों का विकास हो रहा है। उन्होंने प्रतापपुर, पाण्डेयडीह,मधुरसा,जियाजोरी,लकडा़खुंधी ,सोनाद पथ का जिक्र करते हुए कहा कि 25 वर्षों से यह पथ केवल सपना बनकर रह गया था

जिसे मैं अपनी पहली कर्त्तव्य समझकर पूरा करने का काम किया और आगे भी करता रहूंगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या दिव्या बास्की, मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी,मनसु रजक,रीना कुमारी,सोनोदी मंझियान,गुरूचरण बास्की,झामुमो नेता फूलचंद किस्कू, अब्दुल रशीद अंसारी,अभिराम मुर्मू,सुनील कुमार बेसरा , कामेश्वर प्रसाद सिंह, अब्दुल गनी अंसारी, इस्लाम अनवर,छोटू अंसारी, बसंत महतो, इम्तियाज अंसारी , विकास महतो, सागर ओझा, आनंद महतो, ज़लील अंसारी,मनोज चव्हाण, कृष्णा मंडल, धनेश्वर मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button