News

टूटी पाइपलाइन से बहता चंबल जल, जिम्मेदार बेखबर

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

भीलवाड़ा | लूनिया टाइम्स न्यूज़ | संवाददाता: प्रभुलाल लोहार

शहर में पेयजल व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। सांगानेरी गेट स्थित पेट्रोल पंप के पास कोटा रोड पर कार जॉन नामक शॉप के सामने चंबल जल की पाइपलाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन लीकेज की समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लगातार बहते पानी के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि जहां एक ओर शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से कीमती पानी की बर्बादी हो रही है, जो आमजन में आक्रोश का कारण बन रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button