त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय विशाल मेला, भक्ति कार्यक्रम व 4000 किलो दूध की खीर का महाप्रसाद

त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास पर शिवरात्रि को भरेगा विशाल मेला एवं होगा तीन दिवसीय भक्ति कार्यक्रम का आयोजन
कंवलियास स्थित प्राकट्य त्रिदेव महादेव स्थल पर महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल मेले एवं भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा जानकारी के अनुसार शिव प्रतिमा का आकर्षक श्रंगार के साथ साथ 14 फरवरी को भव्य रुद्राभिषेक एवं रात्रि जागरण होगा वही 15 फरवरी को अखंड कीर्तन एवं दिव्य दिन का जागरण होगा 16 फरवरी को विशाल जागरण एवं महाप्रसादी का वितरण होगा
-
मीरा रोड में साकार हुई पंढरपुर मंदिर की प्रतिकृतिJuly 20, 2024
-
राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में संगठन विस्तारDecember 20, 2025
भक्ति जागरण में रेलमगरा और बूंदी के कलाकारों के साथ साथ स्थानीय भजन गायक भी अपनी संगीतमय प्रस्तुति द्नेगे
उज्जैन की टीम द्वारा झांकियां और शिव नाटिका से अपनी प्रस्तुति देंगी विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी साथ ही 4000 से अधिक किलो दूध की खीर का तीनों दिन महाप्रसाद वितरण किया जाएगा

पूरे मंदिर परिसर को भव्य आकर्षक सजावट एवं रोशनी से सजाया जाएगा इस अवसर पर मंदिर में सेवा देने वाले क्षेत्र के सभी युवा कार्यकर्ताओं और गौसेवको का भी ट्रस्ट द्वारा अभिनंदन किया जाएगा
आयोजन को लेकर विशाल स्तर पर तैयार या शुरू कर दी गई है और सभी क्षेत्रवासी कमेटी कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं
कमेटी द्वारा भक्तों की सुविधा को देखते हुए विशाल स्तर पर दर्शन पार्किंग और मेले को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं की रूपरेखा तैयार की जा रही है
कमेटी द्वारा सभी भक्तो से शिवरात्री पर दर्शन करने एवं प्रसाद ग्रहण करने की विनम्र अपील की गई है













