दि ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टिट्यूट व हामिद हास्पिटल के विशाल स्वास्थ्य शिविर मे उमड़ी भीड़


कानपुर आज दि ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टिट्यूट व हामिद हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान मे अलीम अख्तर खान, डाॅ मुबारक अली,अनवारुल हक, असरारूल हक की अगुवाई मे बेकनगंज स्थित एहसान हाल मे निशुल्क विशाल स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे हड्डी, जर्नल फिजिशियन, नाक कान गला, सृजन, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र, स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा 251 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं शुगर, ब्ल्डप्रेशर, खून हड्डी की जांच निशुल्क की गई साथ ही 10 दिनों की दवाएं भी फ्री उपलब्ध कराई गयी ।

इस मौके पर इंस्टिट्यूट के निदेशक अलीम अख्तर खान ने बताया कि डॉ टीम, नर्सिंग स्टाफ को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ शहर के पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया।
जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी ने कहा कि दि ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टिट्यूट व हामिद हास्पिटल द्वारा यह सरहानिय कदम है इस तरह के शिविरों की जरूरत है घनी आबादी वाले क्षेत्रों में गरीब वर्ग इलाज करा पाने मे असमर्थ है उनको बेहतर इलाज निशुल्क दवाइयां, निशुल्क जांचें आदि की पहल अच्छा कदम है इस तरह के शिविरों को मलिन बस्तियों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों लगातार आयोजित होने की जरूरत है।
अनवारुल हक ने बताया कि शिविर मे निशुल्क दवाइयां वितरण एवं निशुल्क जांचें की हैं ,हम गरीब तबके को राहत देने हेतु प्रयासरत हैं।
शिविर मे हयात ज़फ़र हाशमी, शाहिद कामरान, जावेद अख्तर खान, डाॅ हलीम उल्लाह खान, अखलाक अहमद खान, शादाब रईस, शीनू शाह, इस्लाम खान आज़ाद,
आदि मौजूद रहे।





