दुर्गाडीह शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शहीदों की बलिदान कभी बेकार नहीं जाएगी — मथुरा प्रसाद महतो
टुण्डी : टुण्डी प्रखंड झामुमो के द्वारा आज़ दो फरवरी को प्रत्येक बर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड आंदोलन तथा महाजनी एवं सूदखोरों के खिलाफ चलाए गए आंदोलन में शहीद हुए शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की अगुवाई में झामुमो के सभी वरिष्ठ नेताओं ने बारी बारी से शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते विधायक श्री महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन में सूदखोरों एवं महाजनी प्रथा के खिलाफ चलाए गए आंदोलन में विभिन्न क्षेत्रों में शहीद हुए शहीदों को दुर्गाडीह की ऐतिहासिक मैदान में आज़ ही के दिन झारखंड के प्रणेता रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने इनके याद में हर दो फरवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर चार फरवरी को धनबाद में स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस वीर शहीदों को झारखंड हमेशा याद करेगा और इनके बलिदान कभी बेकार नहीं जाएगी। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ शहीदों के याद में दो मिनट का मौन रखा और उन्हें याद किया।साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी चार फरवरी को स्थापना दिवस बहुत ही शांति एवं सौहार्द रूप में मनाने की अपील किया और पारंपरिक हरवे हथियार को स्थापना दिवस पर नहीं लाने का निर्देश देते हुए कहा कि चूंकि धनबाद में नगर निगम की चुनाव की घोषणा के कारण आचार संहिता लागू हो गया है इस लिए बिना किसी हरवे हथियार के साथ धनबाद चले और स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाए।
मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, रतिलाल टुडू, जिला परिषद सदस्या लक्ष्मी मुर्मू , मीना हेंब्रम, मंडल अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, कामेश्वर प्रसाद सिंह , बसंत महतो,अब्दुल रशीद अंसारी, अनवर अंसारी, जाहिद अंसारी, श्रवण टुडू, युवा अध्यक्ष सुनील कुमार बेसरा,नसीमा बीबी मोनिका देवी, वाज़िद उर्फ कारू ,छोटू अंसारी, जैनुल अंसारी , संतूलाल किस्कू,शहादत अंसारी,मंगल मुर्मू, कोटेश्वर बास्की , आज़ाद अंसारी सरवन बेसरा,लोलिन बास्की,नीलमोहन मिश्रा,अकरम हुसैन, इम्तियाज हुसैन सुनील मुर्मू, इम्तियाज अंसारी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।











