News

देसूरी एसीबीईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

देसूरी, 13 अप्रैल।

अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने दूदापुरा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का शाला संबलन कार्यक्रम के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोड़ा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरमपुरा रेबारियान तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीरो की ढाणी का अवलोकन किया गया।

 

इस दौरान कक्षाओं की व्यवस्था, मिड-डे मील (एमडीएम), पुस्तकालय, कार्यपुस्तिकाओं एवं अभिलेखों की जांच कर सुधार के निर्देश दिए गए।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शांति लाल सोलंकी ने बताया कि माली ने विद्यालय स्टाफ की बैठक लेकर प्रवेशोत्सव एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

संस्था प्रधान ने विश्वास दिलाया कि दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

.

निरीक्षण के दौरान मांगीलाल, सुरेश कुमार, कालू सिंह परमार, बालकिशन, चंपालाल, लाला राम चौधरी, चैनाराम, रामलाल, प्रताप सिंह, दरिया कुमारी, मानवेंद्र सिंह एवं गणपत लाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

इससे पूर्व माली ने अन्य विद्यालयों में भी शिक्षक उपस्थिति तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान नैनाराम पचार, घीसाराम, प्रभुराम प्रजापत एवं पवन मकवाना सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा संबलन एप के माध्यम से विद्यालयों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन कर सुधारात्मक सहयोग प्रदान किया जाता है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button