News

पाली वार्ड 37 के रहवासियों ने शेल्टर हाउस बनाकर कुत्तों के विस्थापन की उठाई मांग

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call


पाली- पाली शहर सहित वार्ड नंबर 37 में कुत्तों की बढ़ती संख्या और गंदगी की समस्या से शहवासियों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया।

वार्ड नं 37 के नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में शीघ्र शेल्टर हाउस (डॉग शेल्टर) की व्यवस्था करने की मांग रखी, ताकि कुर्तों को विस्थापित कर सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके।

पूर्व पार्षद विकास बुबकियां ने बताया गया कि वार्ड 37 में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूर्व में धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बाद निगम द्वारा कुछ कुत्तों को पकड़कर वैक्सीनेशन कर पुनः उसी क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि केवल वैक्सीनेशन कर वापस छोड़ना स्थायी समाधान नहीं है।

WhatsApp Image 2026 02 26 at 9.25.01 PM

वार्डवासियों ने कहा कि बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों का घर से निकलना तक कठिन हो गया है। रात्रि में आवागमन अत्यंत जोखिमपूर्ण हो चुका है। सड़कों और मोहल्लों में गंदगी फैलने से वातावरण अस्वच्छ हो रहा है तथा धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर वासियों सहित वार्ड वासियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि कुत्तों की संख्या नियंत्रित कर उन्हें अन्य उपयुक्त स्थान पर विस्थापित किया जाए तथा सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त शेल्टर हाउस का शीघ्र निर्माण कराया जाए। साथ ही क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर आनंद गांधी, उगम लोडा, लाभचंद कंकुलोल, दीपक मेहता, गौरव चोपड़ा, अंकित संकलेचा, दौलत डागा, अरिहंत मुथा, आदित्य सालेचा, सुशील बोहरा, हेमंत बाफना, सुरेश धोका, धर्मेश गेमावत, विमल मुथा सहित कई वार्डवासी मोजूद रहे।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button