पीएम श्री बालिका विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत अतिथि व्याख्यान आयोजित

सादड़ी। स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया जिसमें अशोक कुमार वैष्णव ने पाव भाजी, जलेबी व घेवर बनाने की जानकारी दी।
व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि अशोक कुमार वैष्णव ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत आयोजित अतिथि व्याख्यान में पावभाजी , जलेबी व घेवर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री व उन्हें बनाने की विधि बताई। वैष्णव ने विद्यार्थियों को इन्हें बनाते समय रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

उन्होंने बालिकाओं की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। इससे पहले अशोक कुमार वैष्णव का कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी , कन्हैयालाल व सुशीला सोनी के द्वारा स्वागत कर स्मृति चिह्न दिया गया। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत अतिथि व्याख्यान की प्रस्तावना रखी। मनीषा ओझा ने आभार व्यक्त किया। सरस्वती पालीवाल व मनीषा सोलंकी ने व्यवस्था संभाली।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।इस अवसर पर वीरम राम चौधरी रमेशकुमार वछेटाव केना राम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उल्लेखनीय है कि पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग ट्रेड संचालित है।











