News

पूर्व विधायक अमृत परमार के गृहांगण में हुए पावन पगलिए

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

जैनाचार्य गुरुभगवंत रत्नसेन सूरीश्वर महाराज साहेब का भव्य मंगल प्रवेश


बाली।   नगर के मिती माँ आराधना भवन में जैनाचार्य गुरुभगवंत रत्नसेन सूरीश्वर महाराज साहेब के पावन प्रवचन के पश्चात एक अत्यंत मंगल एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रवचन उपरांत ईरोड़ से पधारे श्री संतोषजी मेहता ने अपने मनोगत उद्गार व्यक्त कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इसके पश्चात वाजते-गाजते नाशिक ढोल की मधुर ध्वनि के साथ गुरुभगवंत रत्नसेन सूरीश्वर महाराज साहेब सहित आदि ठाणा का संकल्प संघ, नगर भ्रमण करते हुए बाली पहुंचे। इस पावन अवसर पर माननीय पूर्व विधायक अमृतजी परमार, श्री मदनजी कितावत, श्री रमेशभाई कितावत एवं श्री प्रविणजी कितावत (ट्रस्टी – ओसवाल श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ, बाली) के गृहांगण (धरो) में गुरुभगवंतों का मंगलमय पगलिए सम्पन्न हुआ।

गुरुभगवंतों के गृहांगण में पधारने पर संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण हो गया। श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों के साथ गुरुभगवंतों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुरुभगवंत रत्नसेन सूरीश्वर महाराज साहेब ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मांगलिक श्रवण कराते हुए धर्म, संयम और सदाचार का संदेश दिया।

IMG 20260203 WA0019 IMG 20260203 WA0018

इस पावन अवसर पर जैन समाज के अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। सभी ने गुरुभगवंतों के दर्शन-वंदन का लाभ लेकर स्वयं को कृतार्थ महसूस किया। आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button