News
पोद्दार स्कूल के छात्रों की देशभक्ति परेड को मिला माननीय आमदार का स्नेह

रिपोर्ट – कमलेश मुंबई | 76वें भारतीय गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पोद्दार स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भव्य देशभक्ति परेड का आयोजन किया गया। परेड जब बावन जिनालय स्थित कार्यालय के बाहर पहुँची, तब माननीय आमदार श्रीमती गीता भरतजी जैन ने परेड को सलामी देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनका गौरव बढ़ाया।

छात्रों द्वारा अनुशासन, देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार परेड और देशभक्ति भाव से अभिभूत होकर श्रीमती गीता भरतजी जैन ने “वंदे मातरम्” एवं “भारत माता की जय” के जयघोष लगाए, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













