News
प्रतापपुर सर्रा पथ को लेकर रैयतों के साथ मुखिया एवं अंचल कर्मियों ने किया बैठक

टुण्डी : प्रतापपुर सर्रा पथ निर्माण कार्य को लेकर आज़ शनिवार पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी की अध्यक्षता में अंचल कर्मियों एवं रैयतों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें भूमि अधिग्रहण के लाभूकों के बीच मुआवजा राशि अविलंब भुगतान का मामला उठा जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है तीनों मौजाओं के लाभूक अपने अपने कागज़ात जमा करें ताकि भू -अर्जन से भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। मौके पर मुखिया बसंत नारायण तिवारी, राजस्व निरीक्षक शहाबुद्दीन,अंचल निरीक्षक विकास यादव,अमीन मेघलाल महतो,पथ निर्माण विभाग के जेई समेत दर्जनों रैयत उपस्थित थे।









