News

बजरी माफिया का खुला आतंक: पत्रकार के घर घुसकर हमला, मोबाइल छीना पुलिस की चुप्पी पर भड़के पत्रकार, भीलवाड़ा में महाआंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार

गंगापुर (भीलवाड़ा)।
अवैध बजरी माफिया अब पूरी तरह बेखौफ नजर आ रहा है। सच उजागर करने वाले पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है और कानून के रखवाले तमाशबीन बने हुए हैं। गंगापुर थाना क्षेत्र में पत्रकार प्रकाश चंद्र खारोल पर हुआ हमला इसी भयावह स्थिति की ताजा मिसाल है।

जानकारी के अनुसार अवैध बजरी से जुड़े ट्रैक्टरों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे पत्रकार प्रकाश चंद्र खारोल के घर में घुसकर सांवरमल मल जाट (बागोर) ने दबंगई दिखाई। आरोप है कि आरोपी ने पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की की, जमकर गाली-गलौज की और जबरन उनका मोबाइल फोन छीन लिया। यह वारदात न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है।

पीड़ित पत्रकार द्वारा गंगापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित पत्रकारों का कहना है कि यही चुप्पी बजरी माफिया के हौसले और बढ़ा रही है।

इसी के विरोध में गंगापुर और आसपास के क्षेत्रों के कई पत्रकार एडिशनल एसपी कार्यालय, भीलवाड़ा पहुंचे और जोरदार विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो भीलवाड़ा ही नहीं, पूरे प्रदेश के पत्रकार एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

पत्रकारों ने कहा कि जब सच दिखाने की सजा घर में घुसकर हमला बन जाए और पुलिस मूकदर्शक बनी रहे, तो यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि पुलिस प्रशासन कब जागेगा और कब तक बजरी माफिया कानून से ऊपर बना रहेगा। जनता और पत्रकारों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button