News

बाड़मेर के डॉ दिनेश बालाच का जयपुर से इंडोनेशिया तक सम्मान – जयपुर में सिविक ग्रुप के तत्वाधान में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डॉ बालाच ने बढ़ाया बाड़मेर का मान सम्मान – वैश्विक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, लीजेंड वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया अपना नाम दर्ज


राकेश कुमार लखारा

बाड़मेर- जयपुर- इंडोनेशिया। बाड़मेर के रहने वाले प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. दिनेश बालाच ने 16 नवंबर को रमाडा जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल AYUSH Conclave 3.0 में लीजेंड विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया अपना नाम एवं इंडोनेशिया बाली में सम्मानित होकर बनाया इतिहास।

जयपुर में डॉ. दिनेश बालाच ने “गट हेल्थ और डिटॉक्सिफिकेशन औफ बॉडी” पर अपना लेख प्रस्तुत किया। जो कि एक ऐतिहासिक क्षण रहा। इस राष्ट्रीय स्तर का आयोजन Essel Group/ CIVIC: Council for International Vaidhya Integration & Cooperation – Dr MM Qureshi / Taxzeal Abhishek Jain द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रो के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया जिसमें डॉ दिनेश बालाच को लीजेंड वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर का सर्टिफिकेट एवं अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20251117 WA0021 IMG 20251117 WA0022

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बालमुकुंद आचार्य, विधायक (हवा महल विधानसभा क्षेत्र, जयपुर), विशिष्ट अतिथि

डॉ. आनंद पोद्दार चेयरमैन पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रहे।

लीजेंड वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रस्तुत किए गट हेल्थ पर अपने लेख में डॉ. बालाच ने कहा — “एक स्वस्थ जीवन शैली ही समस्त चुनौतियों से लड़ने में मुख भूमिका अदा करती है। इसलिए आवश्यक है शारीरिक-मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ होना।”

वहीं इससे कुछ ही दिन पूर्व डॉ दिनेश बालाच को केंट फार्मास्युटिकल – डॉ निशांत त्रिपाठी द्वारा इंडोनेशिया-मलेशिया में “होम्योपैथी एक्सीलेंस” अवार्ड से नवाजा गया। डॉ बालाच को देश-विदेश में मिलने वाला यह सम्मान जहां होम्योपैथी चिकित्सा जगत में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है वहीं बाड़मेर शहर के लिए गौरवशाली क्षण है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button