News

बाली नगर मुख्य बाजार बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन, संतों के सान्निध्य में उमड़ा सनातनी समाज

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

मुख्य बाजार बस्ती बाली नगर का हिंद सम्मेलन हुआ भव्य

आज श्री सनातनी सर्व चिंदु समाज मुख्य बाजार बस्ती बाली नगर के तत्वाधान में आयोजित हिंदू सम्मेलन भव्य रहा। हिंदू सम्मेलन समिति के नरेन्द्र परमार ने बताया कि हिंदू सम्मेलन मुख्य बाजार बस्ती बाली नगर का किले चौक बाली में महा मंडलेश्वर संतोष दास महाराज, साध्वी संतोष बाईसा की निश्रा में आयोजित हुआ। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि शंभू सिंह यादव वाइस प्रेसीडेट सेलों ग्रुप, धीरज भंडारी एवं समिति संरक्षक रामलालव टेलर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित मंच अतिथियों द्वारा भारत माता , श्री राम तस्वीर को माल्यार्पण कर हुआ। 

WhatsApp Image 2026 02 01 at 5.40.57 PM WhatsApp Image 2026 02 01 at 5.40.56 PM WhatsApp Image 2026 02 01 at 5.40.56 PM 1

अतिथियों का अजय पूरी, फूलचंद टेलर, रमेश भंडारी ने दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता ओमप्रकाश शर्मा रहे। शर्मा ने देश की ताजा स्थिति से अवगत कराते हुए हिंदू कैसे संगठित और संयमित रहे उस विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए जीवन में पांच परिवर्तन् को धारण करते हुए जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, एवं नागरिक कर्तव्य है।

संतोष बाईसा ने मातृ शक्ति को तन मन धन से राष्ट्र हित समर्पण के लिए तैयार रहने की लिए कहा।

आभार प्रकट नरेन्द्र परमार ने किया। संचालन मोती सिंह राव ने किया। कार्यक्रम सैकडो माताओं बहनों एवं धर्म प्रेमियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे समिति के सदस्य बंधुओं एवं सर्व सनातनी हिंदू समाज का सहयोग रहा। कार्यक्रम में भजनी महेंद्र गोयल ने देश भक्ति गीत से समा बांध लिया।

हिंदू सम्मेलन का समापन सामूहिक भारत माता की आरती के साथ हुआ। 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button